संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 25 May 2026 02:33 AM IST

दीप्ति शर्मा
{“_id”:”6a1367aa7e498caea807934f”,”slug”:”deepti-sharma-arrives-in-england-reiterates-her-resolve-to-win-the-t20-world-cup-agra-news-c-365-1-sagr1044-108038-2026-05-25″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Agra News: दीप्ति शर्मा इंग्लैंड पहुंचीं, टी-20 वर्ल्ड कप जीतने का संकल्प दोहराया”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 25 May 2026 02:33 AM IST

दीप्ति शर्मा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। महिला क्रिकेटर दीप्ति शर्मा शनिवार को भारतीय महिला टीम के साथ इंग्लैंड पहुंच गईं। उनका लक्ष्य भारत को आगामी टी-20 वर्ल्ड कप में चैंपियन बनाना है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हालिया सीरीज में मिली अच्छी फॉर्म से वह उत्साहित हैं।
टीम के लिए इंग्लैंड दौरा टी-20 वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण है। प्रमुख ऑलराउंडरों में शामिल दीप्ति शर्मा पर सभी की निगाहें रहेंगी। इंग्लैंड पहुंचने के बाद दीप्ति ने अपने भाई और कोच सुमित शर्मा से फोन पर बात की। उन्होंने अपनी तैयारियों और टीम के माहौल पर चर्चा की। दक्षिण अफ्रीका सीरीज के आखिरी मैच में दीप्ति ने गेंद और बल्ले से अच्छा प्रदर्शन किया था।
कोच सुमित शर्मा ने बताया कि दीप्ति का पूरा फोकस इस समय टी-20 वर्ल्ड कप पर है। दक्षिण अफ्रीका सीरीज के अंतिम चरण में फार्म वापसी से उसका आत्मविश्वास काफी बढ़ा है। इंग्लैंड पहुंचकर उसने यही कहा कि इस बार देश के लिए टी-20 वर्ल्ड कप जीतना सबसे बड़ा लक्ष्य है।