फोटो 07: सिविल लाइंस पुलिस की गिरफ्त में चोर गिरोह के सदस्य व बरामद माल। स्रोत विभाग

– चोरी के दो ई-रिक्शे और आठ बैटरियां बरामद

– चोरी का सामान सस्ते दामों में बेच बांट लेते थे

संवाद न्यूज एजेंसी

इटावा। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने ई-रिक्शा और उनकी महंगी बैटरियां चुराने वाले चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है जबकि एक की तलाश जारी है। पुलिस ने उनके पास से चोरी के दो ई-रिक्शा और आठ बैटरियां बरामद की हैं।

पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है।शनिवार देर रात सिविल लाइंस थाना प्रभारी केके मिश्रा के नेतृत्व में टीम संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी।मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने नुमाइश मैदान के पास घेराबंदी कर दो संदिग्धों को दबोच लिया। तलाशी और पूछताछ में उनके पास से चोरी के दो ई-रिक्शा और आठ बैटरियां बरामद हुईं।

पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान दीपू निवासी नगला नधा बसरेहर, हाल निवासी कांशीराम कॉलोनी और साजिद खान निवासी मोहल्ला शाह कमर कोतवाली, हाल निवासी कांशीराम कॉलोनी के रूप में हुई है। कड़ाई से की गई पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वह अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों से ई-रिक्शा चोरी करते थे। इसके बाद वे रिक्शा और उसकी महंगी बैटरियों को सस्ते दामों में बेचकर आपस में बंटवारा कर लेते थे। आरोपियों ने स्वीकार किया कि 19 मई को उन्होंने सरैया चुंगी के पास से एक ई-रिक्शा चुराया था। पुलिस ने दर्ज मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *