कोंच। उरई कोतवाली क्षेत्र की 16 वर्षीय किशोरी को नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने किशोरी की मां की तहरीर पर युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर उसकी तलाश शुरू कर दी है।


कोंच कोतवाली पुलिस को उरई निवासी महिला ने तहरीर में बताया कि जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सालाबाद निवासी प्रमोद कुमार वर्मा (23) पांच अक्तूबर को उसकी 16 वर्षीय किशोरी को अपने साथ ले गया था। आरोप है कि उसने कोंच कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में खेतों पर ले जाकर किशोरी को नशीला पदार्थ खिलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह किशोरी को बेहोशी की हालत में उरई स्थित उसके घर के समीप छोड़कर भाग गया। कुछ देर बाद आसपास के लोगों ने किशोरी को एकांत स्थान पर पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। उरई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किशोरी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया और उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी। होश में आने के बाद किशोरी ने परिजनों को पूरी घटना बताई।

कोंच कोतवाली प्रभारी निग्वेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। आरोपी की तलाश की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें