संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 10 Dec 2024 12:14 AM IST
खबर वहीं जो सत्य हो©
{“_id”:”67573a71ab9cf135a6017eb4″,”slug”:”deer-baby-dies-due-to-collision-with-unknown-vehicle-amethi-news-c-96-1-ame1010-130944-2024-12-10″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Amethi News: अज्ञात वाहन की टक्कर से हिरन के बच्चे की मौत”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 10 Dec 2024 12:14 AM IST

जगदीशपुर (अमेठी)। स्थानीय थाने के जलालपुर तिवारी मोड़ के पास रविवार की रात अज्ञात वाहन की टक्कर से हिरन के बच्चे की मौत हो गई। सोमवार की सुबह लोगों ने उसे बीच सड़क पर मृत पड़ा देखा। सड़क से गुजर रहे वाहन उसे बचाकर अगल-बगल से निकल जा रहे थे। वहां पहुंचे बरसंडा निवासी शकील अहमद ने लोगों की मदद से उसे बीच सड़क से उठाकर किनारे किया। प्रधान राहुल शर्मा की सूचना पर डायल 112, वन दरोगा व पशु चिकित्सा टीम मौके पर पहुंची। टीम ने शव के पोस्टमार्टम के बाद उसे निहालगढ़ पौधशाला में दफन करवा दिया।