{“_id”:”69140cd796e007f65505f246″,”slug”:”delhi-blast-body-of-delhi-blast-victim-dinesh-reaches-home-at-night-chaos-ensues-2025-11-12″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Delhi Blast: रात में घर पहुंचा दिल्ली धमाके के मृत दिनेश का शव, परिजनो में मची चीख-पुकार”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 12 Nov 2025 09:59 AM IST
श्रावस्ती के दिनेश मिश्रा का शव मंगलवार की रात उनके गांव पहुंचा तो परिजनों में चीख-पुकार मच गई। स्थानीय सांसद ने परिजनों से 25 लाख रुपये मुआवजे की मांग की है।
दिनेश का शव आने की खबर सुनकर एकत्र हुए ग्रामीण। – फोटो : amar ujala
विस्तार
दिल्ली बम धमाके में मृत हुए दिनेश मिश्रा का शव रात में उनके गांव चिकनीपुरवा पहुंचा। शव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। दिनेश की मां सावित्री और पत्नी रीना चीख पड़ी। पूरा घर करुण क्रंदन से गूंज उठा। मां सावित्री और पत्नी रीना को चीखता देख दोनों बेटियां भी बिलख पड़ी। जिसे देख वहां मौजूद हर किसी की आंखे नम हो गई।
Trending Videos
25 लाख मुआवजा और भविष्य में रोकी जाएं ऐसी घटनाएं: सांसद
हृदय विदारक घटना की जानकारी होने पर सांसद राम शिरोमणि वर्मा देर रात चिकनीपुरवा पहुंचे। उन्होंने परिजनों को ढाढस बंधवाया और परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि दिल्ली और देश में भाजपा की सरकार है। इतनी बड़ी घटना सुरक्षा की बड़ी चूक है।
सरकार को ये सुनिश्चित करना होगा कि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हो और फिर दिनेश की तरह कोई परिवार न टूटे। उन्होंने कहा कि दिनेश की मौत से उनके तीन बच्चे और पत्नी का सहारा छूट गया है। सरकार को परिवार की मदद के रूप में कम से कम 25 लाख रुपए देने चाहिए।