{“_id”:”67059df2c4da7e4c1103db3a”,”slug”:”dengue-report-of-three-including-two-teenagers-is-positive-orai-news-c-224-1-ori1005-120780-2024-10-09″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: दो किशोरियों समेत तीन की डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Wed, 09 Oct 2024 02:32 AM IST
Trending Videos
उरई। जिले में अलग अलग स्थानों पर डेंगू के दो किशोरियों समेत तीन नए मरीज मिले है। इसके साथ मरीजों की संख्या बढ़कर 25 हो गई है। जहां डेंगू के मरीज मिले हैं, वहां स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जाकर निरोधात्मक कार्रवाई की।
Trending Videos
जालौनके आवास विकास कॉलोनी निवासी गौरी गुर्जर (15) उरई के मोहल्ला बघौरा निवासी अंशु (21) व कोंच के मोहल्ला जवाहरनगर निवासी आरोही सोनी (15) को बुखार आ रहा था। उनकी डेंगू की जांच कराई गई तो रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आई। जैसे ही तीन डेंगू के मरीजों के मिलने की सूचना स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को मिली तो मलेरिया विभाग की टीम ने उनके घर और मोहल्लों में जाकर निरोधात्मक कार्रवाई की।
टीम ने उनके घरवालों के भी सैंपल लिए और फागिंग कराई। एसीएमओ व नोडल अधिकारी संचारी रोग डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि जहां भी डेंगू के मरीज निकल रहे है, वहां टीम भेजकर निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही लोगों को साफ सफाई औ स्वच्छता के लिए जागरुक किया जा रहा है। इस समय संचारी रोग अभियान के दौरान जागरुकता का काम चल रहे है।