खुखुंदू। मुसैला बुजुर्ग गांव के गार्डन पार्क में लगी लाइटों को अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके अलावा सरकारी भूमि में लगे कई पेड़ों को काटकर बेचने का आरोप लगाया गया है। ग्राम प्रधान की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।


ग्राम प्रधान संजय यादव ने बताया कि लाइटें टूटने से पार्क में रात के समय अंधेरा रहता है। पेड़ काटने की शिकायत पहले भी की गई थी मगर कार्रवाई नहीं हुई। इस संबंध में दोबारा पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया गया है। इंस्पेक्टर बीबी राजभर ने बताया कि हल्का दरोगा को जांच सौंपी गई है। सीओ गौरव सिंह ने कहा कि जांच के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद



Source link