सलेमपुर। कोतवाली क्षेत्र के धनगड़ा चौराहे के पास बुधवार देर शाम विवाह रथ की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग हो गए। उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलेमपुर पहुंचाया गया, जहां से चिकित्सकों ने हालत नाजुक देखते हुए देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
कोतवाली क्षेत्र के ठेंगुवल दुबे गांव निवासी लक्ष्मण मिश्रा (62) शाम को साइकिल से घर जा रहे थे। धनगड़ा चौराहे के पास भागलपुर की ओर जा रहे एक विवाह रथ ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिर पड़े और वाहन के पहिये की चपेट में आकरघायल हो गए। लोगों ने पुलिस की मदद से उन्हें सीएचसी सलेमपुर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। कोतवाली प्रभारी राहुल सिंह ने बताया कि विवाह रथ को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
