Deoria News: प्रतापपुर, हिन्दुस्तान संवाद। सड़क हादसे में बिहार के नौतन में श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
तेज रफ्तार स्कार्पियो की चपेट में आई महिला
बिहार के सीवान जिले के नौतन थाना क्षेत्र के शाहपुर नहर पुल के पास रविवार की शाम तेज रफ्तार स्कार्पियो की चपेट में आने से बाइक सवार एक महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में महिला का आठ वर्षीय बेटा बाल-बाल बच गया। मृतका की पहचान श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के मिश्रौली गुनी टोला निवासी शीला देवी (42) पत्नी चंद्रप्रकाश शर्मा के रूप में हुई। बताया जाता है कि वह अपने मायके से भाई के साथ बाइक पर सवार होकर घर लौट रही थी। बाइक पर उसका आठ वर्षीय बेटा भी बैठा था।
स्कार्पियो पकड़ी गई, पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
इसी दौरान रामपुर प्रतापपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार स्कार्पियो ने शाहपुर नहर पुल के पास उसे रौंद दिया। हादसे में महिला के सिर पर वाहन का पहिया चढ़ जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतका की तीन बेटियां और एक बेटा है। इनमें एक बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में नौतन थानाध्यक्ष जीत मोहन कुमार ने बताया कि दुर्घटना में शामिल स्कार्पियो को पकड़ लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सीवान भेजकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
✦हादसे में किसकी मौत हुई?
हादसे में श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के मिश्रौली गुनी टोला निवासी शीला देवी की मौत हुई।
✦हादसा कहां हुआ?
हादसा बिहार के सीवान जिले के नौतन थाना क्षेत्र में शाहपुर नहर पुल के पास हुआ।
✦हादसे में शीला देवी के साथ कौन था?
शीला देवी अपने भाई और आठ वर्षीय बेटे के साथ बाइक पर घर लौट रही थीं। उनका बेटा बाल-बाल बच गया।
✦पुलिस ने हादसे के बाद क्या कार्रवाई की?
पुलिस ने दुर्घटना में शामिल स्कार्पियो को पकड़ लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए सीवान भेजा।
