Devotees going to Mahakumbh will face traffic jam

सिविल लाइन के पास हाईवे पर जाम में फंसे वाहन।
– फोटो : संवाद

रायबरेली। एक तरफ जहां महाकुंभ की तैयारियों में प्रदेश सरकार जुटी है, वहीं जिला प्रशासन की अनदेखी के चलते यहां पर बन रही रिंग रोड अधर में है। ऐसे में रायबरेली ही नहीं बल्कि पड़ोसी जिला लखनऊ, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर जिले के श्रद्धालुओं को महाकुंभ जाने के लिए जाम से जूझना पड़ेगा।

Trending Videos

अगर यह रिंग रोड बन जाती, तो कुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं का सफर सुगम हो जाता। लेकिन कुंभ की तैयारियों के मद्देनजर इस रिंग रोड के निर्माण में कोई तेजी नहीं आई है। ऐसे में श्रद्धालुओं को शहर के अंदर से प्रयागराज जाना पड़ेगा। हाईवे पर त्रिपुला चौराहे से मुंशीगंज बाईपास पर इस कदर जाम रहता है कि लोगों को कठिनाइयां झेलनी पड़ती है। महाकुंभ के चलते हाईवे पर और भीड़ जमा होगी। श्रद्धालुओं को जाम की समस्या से जूझना पड़ेगा।

शहर में जाम की समस्या को देखते हुए 2014 में शुरू हुआ था। काम कराने के लिए कई कंपनियां आईं। आधा अधूरा काम छोड़कर भाग गईं। वर्ष 2021 में यह कार्य एनएच डिवीजन लखनऊ की ओर से मेसर्स महाकाल एजेंसी को दिया गया है। एजेंसी को यह कार्य एक साल में पूरा करना था, लेकिन अब तक पूरा नहीं हो पाया। जिस गति से काम चल रहा है। उससे लग रहा है कि जनवरी 2025 में होने वाले महाकुंभ से पहले रिंग रोड का निर्माण नहीं हो पाएगा। अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।

पांच राष्ट्रीय राजमार्गों को जोड़ती है रिंग रोड

करीब 17 किलोमीटर रिंग रोड रायबरेली-अयोध्या, रायबरेली-सुल्तानपुर, रायबरेली-जौनपुर, रायबरेली-लखनऊ, रायबरेली-प्रयागराज से जोड़ेगी। रिंग रोड का एक सिरा लखनऊ हाईवे पर हरचंदपुर के निकट डिडौली से शुरू होगा, जो प्रयागराज हाईवे पर कुचरिया गांव के निकट मिला है। रिंग रोड का निर्माण पूरा नहीं होने से सभी वाहन लखनऊ-प्रयागराज हाईवे से निकलते हैं। शहर में रतापुर, सिविल लाइंस, मामा चौराहा, मुंशीगंज में आए दिन जाम की समस्या से लोगों को जूझना पड़ रहा है।

एक पुल के लिए रेलवे की लेेनी है अनुमति

रिंग रोड पर छोटे-बड़े 12 पुल बनने हैं। इसमें 11 पुलों का काम पूरा हो गया है, सबसे ज्यादा झमेला रेलवे लाइन के ऊपर बनने वाले पुल में है। कार्यदायी एजेंसी अब तक रेलवे से अनुमति समेत अन्य प्रक्रिया को पूरा नहीं करा पाई है। इस वजह से काम में रफ्तार नहीं आ रही है।

रिंग रोड का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो गया है। रेलवे लाइन पर बनने वाले ओवरब्रिज के निर्माण के लिए रेलवे को लिखापढ़ी की गई है। शेष कार्य को पूरा कराया जा रहा है। रिंग रोड से आवागमन कब तक शुरू होगा। इस बताना मुश्किल है।

-राजकुमार, अधिशासी अभियंता एनएच लखनऊ



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें