समाजवादी पार्टी के मुखिया की बेटी के खिलाफ सोशल मीडिया पर की गई अभद्र टिप्पणी के मामले में सपा अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय सचिव प्रवीण यादव एडवोकेट ने तीन लोगों के खिलाफ साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। साइबर थाना प्रभारी सतीश यादव का कहना है कि जांच की जा रही है।




नौ जून को सपा मुखिया अखिलेश यादव की बेटी पर सोशल मीडिया के माध्यम से अभद्र टिप्पणी की गई थी। इसे लेकर यूपी और एमपी के कई जिलों में सपा नेताओं की ओर थानों में एफआईआर दर्ज कराई गई है। इसी कड़ी में गुरुवार देर शाम साइबर थाने में अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय सचिव ने भी तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपियों में भरत कुमार पटेल, नागेश्वर सिंह बघेल और विनोद कुमार यादव हैं। इनके पते अज्ञात हैं। राष्ट्रीय सचिव के मुताबिक मुख्य टिप्पणी भरत पटेल की ओर से की गई है जिस पर बाकी दोनों आरोपियों ने अभद्र कमेंट किए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *