उरई। शहर कोतवाली क्षेत्र में एआरटीओ कार्यालय के सामने स्थित बस्ती में रविवार शाम युवती ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया गया कि भतीजी की पिटाई करने पर मां ने उसे डांट दिया था। इसके बाद युवती अपने कमरे में चली गई। कुछ देर बाद उसका शव फंदे पर लटका मिला।

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला एआरटीओ कार्यालय निवासी अवधेश द्विवेदी की बेटी अन्नू (22) रविवार शाम घर पर थी। बताया गया कि किसी बात को लेकर उसने अपनी भतीजी की पिटाई कर दी थी। इस पर उसकी मां मनीषा ने उसे डांट दिया। इसके बाद पिता अवधेश खेत पर चले गए, जबकि मां घरेलू काम में व्यस्त हो गई।

इसी दौरान अन्नू कमरे में चली गई। कुछ देर बाद मां ने कमरे में देखा तो वह फंदे पर लटकी मिली। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और परिजनों को सूचना दी।

जानकारी मिलने पर फैक्टरी एरिया चौकी प्रभारी शिवम सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। कोतवाल आनंद सिंह का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह पता चलेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *