झांसी। सीपरी बाजार निवासी सपना सेन (27) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसकी डेढ़ साल पहले शादी हुई थी और आठ माह की गर्भवती थी। सपना की मौत की सूचना पर परिजन भी पहुंच गए। उन्होंने वहां हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मूल रूप से बिजावर (मध्य प्रदेश) थाने के धर्मपुरा गांव निवासी सपना की शादी करीब डेढ़ साल पहले सीपरी बाजार निवासी रानू से हुई थी। रानू मूल रूप से मध्य प्रदेश के बमनौरा थाने के धर्मपुरा गांव का रहने वाला है। जीविकोपार्जन के लिए रानू प्राइवेट काम करता है। मायके पक्ष का कहना है कि सपना आठ माह की गर्भवती थी। वे लोग उसे मायके भेजने की बात कह रहे थे, लेकिन ससुराल वाले राजी नहीं थे। ससुराल में उसका उपचार भी ठीक से नहीं कराते थे। दो दिन से सपना को बुखार आ रहा था। उसे छतरपुर स्थित अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तबीयत ठीक नहीं हुई। रविवार को उसकी हालत बिगड़ गई। आखिरी समय में ससुराल के लोग उसे लेकर झांसी मेडिकल अस्पताल आए। यहां आने के कुछ देर बाद ही गर्भवती की मौत हो गई। मायके पक्ष के लोग जांच की मांग करने लगे। सूचना पर नवाबाद थाना पुलिस भी पहुंच गई। नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव के मुताबिक शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से उसकी मौत की सही वजह मालूम चल सकेगी। उधर, सपना की मौत से पिता एवं भाई का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। उसकी मां की पहले ही मौत हो चुकी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *