बाबूपुरवा क्षेत्र में एक घर से अलमारी का लॉकर तोड़ कर लाखों के गहने चोरी हो गए। पीड़ित ने कमरा देखने आए युवक पर चोरी का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। हसनैन रोड निवासी जीशान खान के मुताबिक, 29 सितंबर को बगाही स्थित कब्रिस्तान में फातिहा पढ़ने गए थे। उसी शाम एक युवक के किराये पर कमरा देखने आया। पत्नी ने कमरा दिखाने के बाद कुंडी लगाकर छोटे बच्चों को सुला दिया और बड़े बच्चों को ट्यूशन से लेने चली गईं। लौटने पर अलमारी का लॉकर टूटा मिला। इसमें रखे सोने का हार, झुमकी का सेट, कान की बालियों के तीन सेट, चांदी की पायल और छह बिछिया समेत अन्य जेवर गायब थे। बाबूपुरवा थाना प्रभारी नीरज ओझा ने बताया कि कैमरों की फुटेज देख आरोपी की तलाश की जा रही है।




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *