अमर उजाला ब्यूरो

Trending Videos

झांसी। सोमवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता करते हुए सीडीओ ने यातायात नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाए।

विकास भवन में हुई बैठक में सीओ यातायात एके अग्रहरि ने बताया कि सितंबर माह में बिना हेलमेट वाहन चलाने पर 1462, ओवरस्पीड पर 2432 और रेड लाइट जंप करने पर 4607 चालकों के चालान काटे गए। इसके अलावा दोपहिया वाहन पर तीन सवारी पाए जाने पर 396, वाहन चलाते हुए मोबाइल चलाने पर 189 लोगों के चालान किए गए हैं। एआरटीओ एसके अग्रवाल ने बताया कि जनपद में अब तक विभाग द्वारा 408 स्कूली बसों का निरीक्षण किया गया, जिसमें 16 बसों की आयु पूर्ण होने पर पंजीयन निरस्त कर दिया गया। साथ ही स्वास्थ्य परीक्षण में 124 में से 12 वाहन चालक अनफिट पाए गए। बैठक में एनएचएआइ के प्रतिनिधियों ने बताया कि झांसी-कानपुर मार्ग पर अवैध कट बंद किए गए थे, परंतु वरुण ढाबा व ऊं सांईनाथ ढाबा के संचालकों द्वारा पुन: अवैध कट खोल दिए गए हैं। सीडीओ जुनैद अहमद ने तत्काल सीओ यातायात को कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने कहा कि कहा कि एनएचएआई सड़कों पर गोवंश बैठे पाए जाने पर गोपालकों पर पेनाल्टी लगाए। शिक्षण संस्थानों के पास इंफोर्समेंट में तेजी लाएं। बिना लाइसेंस व हेलमेट के वाहन चलाते पकड़े जाने पर चालान काटे जाएं।

इस मौके पर पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता संदीप शर्मा, एनएचएआई से रंजन सिंह आदि मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें