Didn't like coming to wife's brother's house When I protested friends murdered beheaded me

मथुरा पुलिस
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


मथुरा के गांव सेहत में शनिवार को मिले सिर कटी लाश की रविवार को पहचान हो गई। सिकंदरा के कैलाश नगर निवासी ओम प्रकाश कुशवाहा की हत्या कर शव फेंका गया था। मामले में मृतक की पत्नी ने तीन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी घरों से फरार हैं। सिर बरामद नहीं हो सका है। आरोप है कि ओम प्रकाश साले के घर जाने से युवक को रोकते थे, इस पर उनकी हत्या कर दी गई।

थानाध्यक्ष बलदेव ने बताया मृतक की पत्नी श्रीमती ने तहरीर दी। उन्होंने कहा कि वह मूलरूप से ऊंची का पुरा, कोलारी थाना, धाैलपुर की रहने वाली हैं। आगरा के सिकंदरा स्थित राधाकृष्ण धाम में रहती हैं। पति ओमप्रकाश के पास शनिवार शाम 6 बजे पति के मोबाइल पर दोस्त गाैरी कुंज के अजय ने फोन किया था। वह घर से चले गए। इसके बाद वापस नहीं आए।

उन्होंने थाना सिकंदरा में गुमशुदगी दर्ज कराई। बाद में उनका शव मिलने की जानकारी हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि पति की हत्या अजय गोस्वामी ने अपने साथी राहुल और पिल्ला गोस्वामी के साथ मिलकर की है। श्रीमती का कहना है कि आरोपी अजय का उनके भाई के घर पर आना-जाना था। इसका विरोध पति करते थे। इससे रंजिश मानकर तीनों ने हत्या कर दी। पुलिस का कहना है कि आरोपी घरों से फरार हो गए हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम को लगाया गया है।

ये भी पढ़ें –  विशाल अजगर कुएं में गिरा: 30 फीट लंबाई और वजन इतना…बाहर खींचने में छूटे पांच लोगों के पसीने, गांव वालों की फटी रह गईं आंखें

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें