संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ

Updated Fri, 17 Apr 2026 02:34 AM IST

Accused arrested for snatching chain from female railway employee



आलमबाग। इलाके में नौ अप्रैल को ऑटो सवार महिला रेलकर्मी से चेन लूटने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। रेलवे विभाग में कार्यरत नैना कुरील नौ अप्रैल को ऑटो से आलमबाग जा रही थीं। दुर्गापुरी मेट्रो स्टेशन के पास ऑटो रुकने पर उसमें बैठे युवक ने उनकी चेन छीन ली। चेन का आधा हिस्सा टूटकर महिला के पास रह गया, जबकि बाकी बदमाश ले गया। वह सड़क पार कर पहले से खड़ी स्कूटी पर बैठकर भाग गया। आलमबाग इंस्पेक्टर राम बाबू सिंह ने बताया कि 15 अप्रैल को रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस ने आरोपी मो. सैफ को आलमबाग सीएनडब्ल्यू मार्ग से गिरफ्तार किया। मो. सैफ मूल रूप से मनकापुर गोंडा का निवासी है और गढ़ी कनौरा में रहता था। उसने अपने सगे भाई मो. सैफ के साथ मिलकर इस लूट को अंजाम दिया था।


Trending Videos



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *