संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 23 May 2025 11:14 PM IST

खबर वहीं जो सत्य हो©
{“_id”:”6830b40537700a67c80b92b6″,”slug”:”different-photos-in-the-documents-young-man-who-came-to-join-arrested-agra-news-c-163-1-eta1001-133955-2025-05-23″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Agra News: दस्तावेज में अलग-अलग फोटो, ज्वाइनिंग करने आया युवक गिरफ्तार”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 23 May 2025 11:14 PM IST

एटा। कुछ दिन पूर्व हाईकोर्ट की ओर से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गई थी। इसके लिए हुई लिखित परीक्षा के बाद पास होने वाले अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया गया। निर्धारित जिले में पास अभ्यर्थी नियुक्ति लेने के लिए पहुंचे। शुक्रवार को ऐसा ही एक अभ्यर्थी जिला न्यायालय के सेंट्रल नाजिर कार्यालय में पहुंचा। चेकिंग के दौरान कार्यालय के दस्तावेज और नियुक्ति पत्र में फोटो अलग-अलग पाया गया। इस पर युवक को पकड़ लिया गया।
सीओ सिटी अमित कुमार ने बताया कि कस्बा मालपुरा जिला आगरा निवासी रवजोत सिंह शुक्रवार को कोर्ट के सेंट्रल नाजिर कार्यालय में पहुंचा और अपना नियुक्ति पत्र दिखाया। यहां जब कार्यालय के दस्तावेज और युवक के नियुक्ति पत्र को मिलाया गया तो दोनों पर फोटो अलग-अलग पाए गए।
मामले की जानकारी कोतवाली नगर पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही कोतवाली नगर प्रभारी अमित कुमार मौके पर पहुंचे और रवजोत सिंह को पकड़कर कोतवाली ले आए। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। जांच में सामने यह भी आया है कि युवक ने किसी दूसरे व्यक्ति के माध्यम से पेपर दिया था। पास होने के बाद नियुक्ति पत्र लेकर यहां आया था।