उरई। जिला अस्पताल के सीटी स्कैन केंद्र के बैटरी कक्ष में गुरुवार सुबह करीब 11 बजे यूपीएस में अचानक ब्लास्ट होने से बैटरी में आग लग गई। धमाके की आवाज सुनकर सीटी स्कैन केंद्र में मौजूद कर्मचारियों में खलबली मच गई। वहीं बाहर जांच कराने के लिए बैठे मरीज और उनके तीमारदार भी घबरा गए। कर्मचारियों ने तत्काल अग्निशमन यंत्र चलाकर आग पर काबू पाया।

जिस समय घटना हुई, तब तक 15 मरीजों का सीटी स्कैन के लिए पंजीकरण हो चुका था। इनमें 12 मरीजों का सीटी स्कैन किया जा चुका था। यूपीएस में ब्लास्ट के बाद बैटरी में आग लगने से सीटी स्कैन मशीन का संचालन प्रभावित हो गया और सुरक्षा की दृष्टि से जांच का काम बंद कर दिया गया।

सीटी स्कैन प्रभारी धीरज झा ने तत्काल घटना की जानकारी जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. जेजे राम को दी। मौके पर पहुंचे सीएमएस ने स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने सीटी स्कैन का संचालन करने वाली कार्यदायी संस्था के इंजीनियर को फोन कर घटना की जानकारी दी। साथ ही खराबी को जल्द दूर कराने के निर्देश दिए।

आगजनी के बाद सीटी स्कैन केंद्र के बाहर सेवा बाधित होने का नोटिस भी चस्पा कर दिया गया। इससे जांच कराने पहुंचे मरीजों को लौटना पड़ा। सीएमएस डॉ. जेजे राम ने बताया कि कार्यदायी संस्था की कंपनी को घटना की जानकारी दे दी गई है। इंजीनियर को बुलाकर खराबी दूर कराई जा रही है। वहीं सीटी स्कैन प्रभारी धीरज झा ने बताया कि यूपीएस और बैटरी में आई खराबी को दूर करने में दो से तीन दिन का समय लग सकता है। इसके बाद सीटी स्कैन सेवा दोबारा शुरू होने की उम्मीद है।

फोटो-15-इसी बैटरी कक्ष में लगी थी आग। संवाद

फोटो-15-इसी बैटरी कक्ष में लगी थी आग। संवाद



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *