लवेदी। पीडब्ल्यूडी और मंडी समिति के बीच अलग-अलग टेंडर प्रक्रिया के चलते क्षेत्र की कई सड़कें अधूरी मरम्मत कर छोड़ दी जा रही हैं। स्थिति यह है कि एक विभाग की सीमा खत्म होते ही काम बंद हो जाता है और आगे की सड़क जर्जर हालत में छोड़ दी जाती है। इससे क्षेत्र के करीब 50 गांवों के ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले तीन साल से कई मार्गों पर यही स्थिति बनी हुई है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है।

पिछले साल चंद्रपुर मोड़ से पहाड़पुर जाने वाले मार्ग पर मंडी समिति के हिस्से की करीब दो किमी सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण मरम्मत कार्य नहीं हो सका है। इसी तरह इस वर्ष नवादा रोड से बिलनी रामगढ़ तक पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से काम कराया गया, लेकिन बंधा रोड पर मिलने वाली मंडी समिति के हिस्से की करीब डेढ़ किमी सड़क छोड़ दी गई है। परशुपुरा से लवेदी होते हुए नवादा जाने वाली सड़क का निर्माण लवेदी गांव तक ही कराया जाता है।

इसके आगे मंडी समिति के हिस्से की करीब दो किमी सड़क कई वर्षों से टूटी पड़ी है। ग्रामीणों के मुताबिक, विभागीय सीमाओं और अलग-अलग टेंडर प्रक्रिया के कारण यह सड़कें अधूरी पड़ी हैं। गड्ढों के चलते वाहन चालकों को परेशानी होती है। ग्रामीणों ने दोनों विभागों के बीच समन्वय बनाकर पूरे मार्ग की मरम्मत कराने की मांग की है।

अधूरी सड़कों से रोजाना होती परेशानी

नंदगंवा निवासी कृष्ण कुमार ने बताया कि सड़क की मरम्मत अधूरी रहने से ग्रामीणों को रोजाना परेशानी उठानी पड़ती है। विभाग अपने हिस्से की सड़क बनाकर काम बंद कर देते हैं, जबकि आगे गड्ढों से भरी सड़क पर निकलना मुश्किल होता है।

—–

प्रहलादपुरा निवासी रामदुलारे ने बताया कि कई वर्षों से सड़कें टूटी पड़ी हैं, लेकिन मरम्मत के नाम पर कुछ हिस्सों में ही काम कराया जाता है। एक विभाग का कार्य खत्म होते ही दूसरे हिस्से की सड़क छूट जाती है। इससे वाहन चालकों के साथ ग्रामीणों को भी परेशानी होती है। अधिकारियों को इस समस्या का स्थायी समाधान कराना चाहिए।

——–

इस बार दोनों विभागों के टेंडर उठाए जा रहे हैं, जिससे सड़कों की मरम्मत अंतिम छोर तक कराई जा सके। हल्के गड्ढों पर एप्रोच बनाई जा रही है, जबकि पूरी तरह क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद कराई जाएगी।

– मनोज सिंह, पीडब्ल्यूडी

फोटो: 25नवादा चौराहे से बंधा की ओर जाने वाली अधूरी बनी रोड। संवाद

फोटो: 25नवादा चौराहे से बंधा की ओर जाने वाली अधूरी बनी रोड। संवाद

फोटो: 25नवादा चौराहे से बंधा की ओर जाने वाली अधूरी बनी रोड। संवाद

फोटो: 25नवादा चौराहे से बंधा की ओर जाने वाली अधूरी बनी रोड। संवाद



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *