http://www.parvatsingha2znewsup.com

http://www.a2znewsup.com

पर्वत सिंह बादल ब्यूरो चीफ जालौन ✍️।                      ‌‌         (उरई जालौन) उरई: उत्तर प्रदेश विधान परिषद के इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 में जनपद जालौन में मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जनपद में मतदान शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न हुआ। इस बार कुल 54.75 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो पिछले निर्वाचन में मात्र 37.11 प्रतिशत हुआ था, की तुलना में 17.74 प्रतिशत अधिक रहा। मतदान के दौरान मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर मतदान केंद्रों पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान प्रतिशत में हुई उल्लेखनीय वृद्धि जिला प्रशासन की सुव्यवस्थित तैयारियों और मतदाता जागरूकता के प्रयासों के सकारात्मक परिणाम के रूप में सामने आई। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी समीर के निर्देशन में निर्वाचन को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं। मतदान प्रक्रिया की सतत निगरानी के साथ संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सुरक्षा कर्मियों को उनके दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने के निर्देश दिए गए थे। प्रशासनिक स्तर पर किए गए समन्वित प्रयासों से जनपद में मतदान प्रक्रिया सकुशल संपन्न हुई। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी समीर ने निर्वाचन कार्य में लगे सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सुरक्षा कर्मियों के योगदान की व बढ़ चढ़कर मतदाताओं द्वारा मतदान किया उनकी भी सराहना की। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता रही। सभी संबंधित कार्मिकों के समन्वित प्रयासों से मतदान व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।
जनपद में पिछले निर्वाचन की तुलना में 17.74 प्रतिशत अधिक मतदान होना मतदाताओं की बढ़ी भागीदारी और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के प्रति उनके उत्साह को दर्शाता है।

By Parvat Singh Badal (Bureau Chief Jalaun)✍️

A2Z News UP Parvat singh badal (Bureau Chief) Jalaun ✍🏻 खबर वहीं जों सत्य हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *