The construction of the alternative route should be completed expeditiously.

फोटो: 5 भरथना मंडी समिति का निरीक्षण करतीं एसडीएम काव्या सी व अन्य अधिकारी। स्रोत मंडी प्रशासन

भरथना। कृषि उत्पादन मंडी समिति में धान की भारी आवक को देखते हुए बनाए जा रहे एक और वैकल्पिक रास्ते का बृहस्पतिवार को एसडीएम काव्या सी ने निरीक्षण किया। जाम की समस्या से निपटने के लिए इसी रास्ते से मंडी में खाली हुए ट्रैक्टरों को निकाला जाएगा। निरीक्षण करते हुए एसडीएम ने कहा कि जल्द से जल्द रास्ते को तैयार किया जाए जिससे आम लोगों को समस्या का सामना न करना पड़े।


मंडी में धान बेचने आने और बिक्री के बाद बाहर निकलने वाले वाहनों के लिए एक ही सड़क का इस्तेमाल होने से कस्बे में जाम की समस्या बनी हुई है। इसे देखते हुए मंडी समिति की पिछली दीवार को तोड़कर सरैया से रामनगर जाने वाले चकमार्ग तक वैकल्पिक रास्ता बनाया जा रहा है। इस रास्ते से धान बेचकर खाली हो चुके ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और अन्य छोटे वाहनों को निकाला जाएगा। इससे मंडी के सामने मुख्य मार्ग पर वाहनों का दबाव कम होगा और लोगों को जाम से राहत मिलेगी।

निरीक्षण के दौरान मंडी समिति के सचिव संतोष कुमार यादव ने बताया कि दीवार से चकमार्ग तक लगभग 60 फीट का रास्ता तैयार करने के लिए ईंटों, मौरंग और मिट्टी का भराव कराया जा रहा है। इस दौरान सीओ आरडी मौर्य, मंडी निरीक्षक प्रीति देवी, सूरज कुमार आदि मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *