डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने नई शिक्षा नीति (एनईपी) के तहत स्नातक और परास्नातक के विषम सेमेस्टर की परीक्षाओं की तैयारी शुरू कर दी है। 30 अक्तूबर तक परीक्षा फॉर्म भरे जाएंगे। इसके बाद विलंब शुल्क लगेगा। अगले महीने के मध्य में परीक्षाएं शुरू करा दी जाएंगी।

परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि एनईपी के तहत स्नातक के बीए, बीएससी, बीकॉम, बीकॉम वोकेशनल की प्रथम, तृतीय और पंचम सेमेस्टर और परास्नातक में एमए, एमएससी, एमकॉम की प्रथम और तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं नवंबर के दूसरे सप्ताह में शुरू होंगी। इसमें आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी के 576 कॉलेजों के करीब 2.50 लाख छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं। परीक्षा फॉर्म भरवाए जा रहे हैं।

30 अक्तूबर तक सभी कॉलेजों को विद्यार्थियों के परीक्षा फॉर्म भरने होंगे। 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ दो नवंबर तक फॉर्म भर सकते हैं। परीक्षा फॉर्म पूरित करने की अंतिम तिथि चार नवंबर है। समर्थ आईडी के माध्यम से समर्थ पोर्टल पर पूरित किए जाएंगे। परीक्षा फॉर्म भर जाने के बाद विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र तैयार किए जाएंगे। इनको विद्यार्थी इनको वेबसाइट से प्रिंट करा सकते हैं।

बीएड पुन: परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैनिंग शुरू

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में बीएड पुन: परीक्षा 28 नवंबर को आयोजित की जाएगी। मूल्यांकन के लिए उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैनिंग कराई जा रही है। अगले महीने में इनका परिणाम जारी कर दिया जाएगा। परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि बीएड प्रथम वर्ष (बैच 2025-27) और द्वितीय वर्ष (बैच 2024-26) की पुन: परीक्षाएं 10 अक्तूबर से शुरू हुई थीं। इनके लिए आरबीएस कॉलेज, मथुरा का बीएसए कॉलेज, शिकोहाबाद का एसके कॉलेज, फिरोजाबाद का एसआरके कॉलेज और मैनपुरी का कुंवर आरसीएम महाविद्यालय को नोडल केंद्र बनाए हैं। परीक्षाओं के बीच में ही मूल्यांकन की तैयारी की जा रही है। उत्तर पुस्तिकाओं का स्कैनिंग कराई जा रही है। सप्ताहभर में स्कैनिंग पूरी हो जाएगी। इसके बाद मूल्यांकन के लिए कापियां भेज दी जाएंगी। नवंबर के दूसरे सप्ताह में परिणाम जारी हो जाएगा।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *