संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

Updated Tue, 13 Aug 2024 03:15 AM IST

DM expressed displeasure after seeing the chaos in Galla Mandi complex

Trending Videos



कासगंज। डीएम मेधा रूपम ने सोमवार की शाम गल्ला मंडी परिसर में अचानक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तमाम अव्यवस्थाएं निरीक्षण में मिलीं। डीएम ने मंडी में सफाई व्यवस्था ठीक नहीं मिलने पर नाराजगी जताई और सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मंडी में जलभराव नहीं होना चाहिए। बारिश के पानी की निकासी बेहतर तरीके से हो।डीएम ने पूरे मंडी परिसर का भ्रमण किया। इस दौरान उन्हें जगह-जगह गंदगी दिखाई दी और सड़क पर पानी भी भरा हुआ था। मंडी सड़क भी टूटी हुई थी। उन्होंने सड़क बनवाने के संबंध में निर्देश दिए। गल्ला मंडी में बने किसान बाजार का भी निरीक्षण किया। किसान बाजार में दुकानों का आवंटन नहीं होने पर डीएम ने पुन: पत्रावली तैयार करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि मंडी में बंद पड़े शौचालय भी नियमित खोले जाएं और उनकी बेहतर सफाई व्यवस्था होनी चाहिए। डीएम ने ई-नाम मंडी संचालित नहीं होने पर भी मंडी सचिव से जानकारी ली और ई नाम मंडी का संचालन शुरू कराने को कहा। डीएम ने काफी देर तक मंडी परिसर में निरीक्षण कर मंडी सचिव शैलेंद्र लाल से जानकारी ली।

Trending Videos



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *