By-elections in UP: यूपी में दस सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए सपा ने हर बूथ पर पांच यूथ का नारा दिया है। इसके साथ सपा ने दस में से छह सीटों पर प्रभारी भी घोषित कर दिए हैं। 


By-elections in UP: SP will try to win the elections with this mantra, the party will again heat up the issue

अखिलेश यादव ने बनाई रणनीति।
– फोटो : अमर उजाला

Trending Videos



विस्तार


सपा ने मिल्कीपुर और कटहेरी समेत छह विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तैयारियों के लिए दिग्गज उतार दिए हैं। इसी के साथ पार्टी ने इन चुनावों में सक्रिय होने के संकेत दे दिए हैं। सपा सूत्रों के मुताबिक, पार्टी हाईकमान ने अपने प्रभारियों को हर बूथ पर पांच सक्रिय यूथ तैनात करने के निर्देश दिए हैं। ये यूथ संबंधित बूथ पर घर-घर जाकर संविधान और आरक्षण के महत्व को समझाएंगे। विधानसभा प्रभारी, बूथ स्तर के इन सक्रिय कार्यकर्ताओं से लगातार संपर्क में रहेंगे। सपा नेताओं का कहना है कि इन कार्यकर्ताओं से मिले फीडबैक को चुनाव आयोग से लेकर दिल्ली तक विभिन्न प्लेटफॉर्म उठाया जाएगा, ताकि निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित किया जा सके।

Trending Videos

इन्हें मिली जिम्मेदारी

 इन उपचुनावों के लिए सपा ने प्रभारियों की घोषणा कर दी है। कटेहरी (अम्बेडकरनगर) में पार्टी महासचिव शिवपाल सिंह यादव और मिल्कीपुर (अयोध्या) में सांसद अवधेश प्रसाद व विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव को प्रभारी नियुक्त किया गया है। यहां बता दें कि इन दोनों ही सीटों पर भाजपा की ओर से खुद सीएम योगी आदित्यनाथ कमान संभाले हुए हैं। मझवां (मिर्जापुर) सीट की जिम्मेदारी सांसद वीरेंद्र सिंह और करहल (मैनपुरी) की जिम्मेदारी पूर्व मंत्री चंद्रदेव यादव को दी गई है। फूलपुर सीट के लिए विधायक व पूर्व मंत्री इंद्रजीत सरोज और सीसामऊ (कानपुर नगर) के लिए विधायक राजेंद्र कुमार को प्रभारी नामित किया गया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इन प्रभारियों को बूथ स्तर पर सांगठनिक ढांचे को मजबूत करने के लिए कहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें