लखनऊ। केंद्रीय विद्यालय आरडीएसओ में बुधवार को हिंदी साहित्य के भूत, वर्तमान और भविष्य विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें मुख्य अतिथि कवयित्री डॉ. कल्पना अवस्थी ने विद्यार्थियों को मातृभाषा के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि सभी को दैनिक जीवन में अपनी मातृभाषा का प्रयोग करने पर गर्व महसूस करना चाहिए। हिंदी साहित्य की विकास यात्रा और उसके भविष्य पर अपने विचार साझा किए। इसके बाद उन्होंने अपनी कविताओं का पाठ किया, जिसने सभागार में मौजूद लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य राजेश कुमार शुक्ल ने किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के उपप्राचार्य महेंद्र कुमार ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों के प्रति आभार जताया। मंच संचालन एचएन दुबे ने किया।




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें