रामपुर। वेतनमान की मांग को लेकर रामपुर जिला सहकारी बैंक के कर्मचारियों का विरोध शनिवार को छठे दिन भी जारी रहा। बैंक की समस्त शाखाओं एवं मुख्यालय में कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर कार्य किया और शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया।
महिला मोर्चा की पदाधिकारी डॉ. शाजिया जरीन ने कहा कि वेतनमान हमारा हक है और हम इसे लेकर रहेंगे। कहा कि कर्मचारी अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हैं और अब अपने हक की आवाज बुलंद करने के लिए पूरी तरह एकजुट हैं। संयुक्त मोर्चा ने स्पष्ट किया कि यदि कर्मचारियों की वेतनमान संबंधी मांग पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो 30 नवंबर को रामपुर जिला सहकारी बैंक की समस्त शाखाओं एवं मुख्यालय में पूर्ण हड़ताल रहेगी। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उचित वेतनमान का लाभ नहीं मिल जाता, तब तक संयुक्त मोर्चा का संघर्ष जारी रहेगा। इस मौके पर महिला मोर्चा की डॉ. शाजिया जरीन, नीता रानी दयाल, रमेश चंद्र, मोहम्मद ज़ुहैब, मारिया खान, शाहरुख आलम, सुनील कुमार मिश्रा ) सहित बड़ी संख्या में बैंक कर्मचारी उपस्थित रहे।
