http://www.a2znewsup.com

पर्वत सिंह बादल उरई ( ब्यूरो चीफ जालौन) ✍️

🧶(उरईजालौन) उरई: जनपद जालौन में आज बकरीद पर्व के अवसर पर जनपद में अमन-चैन और सौहार्द बनाए रखने हेतु जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक डॉ0 दुर्गेश कुमार ने उरई, कालपी व जालौन नगरों के प्रमुख क्षेत्रों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया।तैनात सुरक्षाकर्मियों को निर्देश दिए कि वे लगातार सतर्क रहें।जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में सांप्रदायिक सौहार्द और भाईचारे की परंपरा रही है। हम सबकी जिम्मेदारी है कि त्योहारों को शांति और उल्लास के साथ मनाएं।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि ड्रोन से निगरानी, विशेष गश्त और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। किसी भी तरह की अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

By Parvat Singh Badal (Bureau Chief Jalaun)✍️

खबर वहीं जों सत्य हो✍️

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *