http://www.a2znewsup.com

पर्वत सिंह बादल उरई ( ब्यूरो चीफ जालौन)✍️

(उरईजालौन )कौंच :  दिनांक 21/06//2025 जालौन में कोंच संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान प्राप्त एक शिकायत के आधार पर जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेयजी ने कोंच में सड़क निर्माण कार्य की जांच टीम के साथ मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। यह सड़क भगत सिंह नगर, कौंच से मोचधाम तक बनाई जा रही थी, जिसकी कुल लंबाई 450 मीटर है और निर्माण पर लगभग 30 लाख की लागत प्रस्तावित है।जांच टीम में उप जिलाधिकारी कौंच ज्योति सिंह, प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता अमित सक्सेना, अधिशासी अधिकारी मोनिका, तथा जेई विपिन कुमार शामिल थे। निरीक्षण के दौरान सड़क निर्माण में कई गंभीर खामियां सामने आईं, सड़क की निर्धारित चौड़ाई 296 मिमी के स्थान पर कई जगहों पर केवल 240 मिमी व 260 मिमी पाई गई। इसके अलावा, मिट्टी भराव नहीं किया गया और कॉम्पेक्शन भी मानकों के अनुरूप नहीं था गंभीर अनियमितताओं को देखते हुए जिलाधिकारी ने तत्कालीन जेई के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। साथ ही निर्माण कार्य के भुगतान पर तत्काल रोक लगाते हुए ठेकेदार को नोटिस जारी कर ब्लैकलिस्टेड किए जाने के निर्देश भी दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि संबंधित सड़क का निर्माण कार्य पुनः पूरी गुणवत्ता के साथ दोबारा कराया जाए। उन्होंने किया कि ऐसी शिकायतें मिलने पर अधिकारी स्वयं मौके पर पहुंचकर एस्टीमेट के अनुरूप कार्य का भौतिक सत्यापन करें।इस निरीक्षण के दौरान नगर पालिका के चेयरमैन समेत कई विभागीय अधिकारी भी उपस्थित रहे।

By Parvat Singh Badal (Bureau Chief Jalaun)✍️

A2Z News UP
खबर वहीं जों सत्य हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *