संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 21 Aug 2025 11:09 PM IST

खबर वहीं जो सत्य हो©
{“_id”:”68a759e2596338310507daec”,”slug”:”dog-attacked-a-four-year-old-child-referred-to-saifai-in-critical-condition-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-143650-2025-08-21″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Agra News: कुत्ते ने चार साल के बच्चे पर किया हमला, गंभीर हालत में सैफई रेफर”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 21 Aug 2025 11:09 PM IST

मैनपुरी। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर में घर के बाहर खेल रहे चार साल के बच्चे पर कुत्ते ने हमला कर दिया। बच्चे को जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर किया गया है। गांव सिकंदरपुर निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि उनका चार साल का पुत्र मयंक बृहस्पतिवार दोपहर घर के बाहर खेल रहा था। एक कुत्ता वहां आया और मयंक पर हमला कर दिया। उसकी चीख सुनकर मौके पर गए तब तक मयंक काफी घायल हो चुका था। उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए प्राथमिक उपचार और एआरवी का डोज देते हुए मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर कर दिया। परिजन का कहना था कि गांव में कुछ घुमंतू कुत्ते आ गए हैं, जो बच्चों पर हमला कर रहे हैं।