अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish

Updated Thu, 21 Aug 2025 10:49 PM IST

उप जिलाधिकारी का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह एक व्यक्ति द्वारा दिए गए लिफाफे के रख रहे हैं। मामले की जांच कानपुर के मंडलायुक्त को सौंपी गई है।


UP: Auraiya SDM suspended on charges of tarnishing the image of the administration

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
– फोटो : amar ujala



विस्तार


औरैया के उप जिलाधिकारी (एसडीएम) राकेश कुमार को शासन ने निलंबित कर दिया है। मंगलवार को उनके तहसील स्थित कार्यालय में मेज की रैक में एक व्यक्ति द्वारा लिफाफा रखने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इसके बाद जिलाधिकारी ने एसडीएम को सदर तहसील से हटाकर कलेक्ट्रेट में तैनात कर दिया था।

loader

Trending Videos

वायरल वीडियो में एसडीएम राकेश कुमार के कार्यालय में दो व्यक्ति बैठे हैं। एक व्यक्ति उठकर जाता है तभी दूसरा व्यक्ति एक लिफाफा उनकी रैक में रख देता है और हाथ जोड़कर चला जाता है। इस दौरान एसडीएम सदर मोबाइल चलाते नजर आते हैं। दूसरे वीडियो में वह मौजूद कर्मचारी से कुछ कहते हैं और रैक से कुछ निकालकर चले जाते हैं। वायरल वीडियो पिछले साल का बताया जा रहा है।

ये भी पढ़ें – 18 हजार में से केवल 14 शपथपत्रों का ही मिला जवाब… अखिलेश यादव ने भाजपा व चुनाव आयोग पर साधा निशाना



ये भी पढ़ें – पुलिस में भर्ती होने के लिए 8.50 लाख युवाओं ने कराया वन टाइम रजिस्ट्रेशन, दिख रहा जबरदस्त उत्साह

इसे संज्ञान में लेते हुए शासन द्वारा जारी निलंबन आदेश में कहा गया है कि सोशल मीडिया एवं समाचार पत्रों में प्रसारित सीसीटीवी फुटेज की जांच औरैया के जिलाधिकारी ने कराई थी। प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के परीक्षण के बाद प्रशासन की छवि धूमिल करने, प्रदेश सरकार की जीरो टालरेन्स नीति के प्रतिकूल कार्य करने और उप्र सरकारी सेवक आचरण नियमावली के विपरीत आचरण का दोषी पाया गया है। इस आधार पर राकेश कुमार को निलंबित कर दिया गया है। उनके खिलाफ कानपुर के मंडलायुक्त जांच करेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *