संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 08 Feb 2026 02:54 AM IST

खबर वहीं जो सत्य हो©
{“_id”:”6987ad9472f7e6a83d032e1b”,”slug”:”due-to-a-mistake-the-company-was-paid-5100-but-ended-up-having-to-pay-15000-agra-news-c-364-1-sagr1046-124814-2026-02-08″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Agra News: भूल से कंपनी को किया 5100 का भुगतान, अदा करने पड़े 15 हजार”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 08 Feb 2026 02:54 AM IST

आगरा। टाटा स्काई कंपनी के सेट टॉप बॉक्स का रिचार्ज करते समय राणा प्रताप कॉलोनी निवासी हरीप्रकाश ने 26 जून 2021 को 510 रुपये की जगह 5100 रुपये का भुगतान कर दिया। ग्राहक सेवा नंबर पर कॉल कर रुपयों की वापसी की मांग की। रिफंड के नाम पर 50 रुपये जमा कराने के बाद भी रुपये खाते में ट्रांसफर नहीं किए। सात दिन में रकम आने का वादा किया था। 13 अगस्त को कंपनी को ई-मेल किया, लेकिन कंपनी ने जवाब नहीं दिया। इस पर पीड़ित ने जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग प्रथम में वाद दायर किया। आयोग के अध्यक्ष सर्वेश कुमार और सदस्य राजी कुमार ने टाटा स्काई कंपनी से 15,700 रुपये का चेक जमा कराकर पीड़ित को सौंप दिया।