कालपी। कोतवाली क्षेत्र में शनिवार दोपहर जौधर नाला के पास सामने से तेज रफ्तार और गलत दिशा से आई पुलिस की सूमो ने ओमनी वैन में टक्कर मार दी। हादसे में वैन सवार दो शिक्षिकाएं घायल हो गईं। दोनों को साथियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

यमुना पट्टी स्थित पंचवटी इंटर कॉलेज शेखपुर गुढ़ा के पांच शिक्षक-शिक्षिकाएं ओमनी वैन से कालपी की ओर आ रहे थे। जौधर नाला के पास सामने से आई नीले रंग की सूमो ने वैन में टक्कर मार दी। वाहन पर सीओ लिखा था और बताया जा रहा है कि वह पुलिस प्रशिक्षण केंद्र मंगरौल की गाड़ी है।

हादसे में कालपी के कागजीपुरा निवासी अंशिका (22) गंभीर रूप से घायल हुईं, जबकि एक अन्य शिक्षिका आरती को मामूली चोट आई। विद्यालय प्रबंधक सनोज कुमार निषाद ने बताया कि मामले में पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया जाएगा। कोतवाल अजय ब्रह्म तिवारी का कहना है कि अभी शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *