Elderly man dies after being hit by a train



जसवंतनगर। ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत हो गई। बुधवार सुबह करीब 10 बजे ग्राम धरवार निवासी रामदुलारे (70) गांव के सामने स्थित रेलवे लाइन के पोल संख्या 1179/28-30 के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान वह डाउन लाइन पर आ रही ट्रेन की चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। रामदुलारे के भतीजे एवं पूर्व प्रधान पान सिंह ने बताया कि चाचा अविवाहित थे और गांव के बाहर रेलवे लाइन के दूसरी ओर स्थित अपने ट्यूबवेल पर ही रहकर जीवन यापन करते थे थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *