आगरा। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के निर्वाचित अध्यक्ष का चुनाव तोता का ताल स्थित आईएमए भवन पर रविवार को होगा। अध्यक्ष पद के लिए डॉ. हरेंद्र गुप्ता और डॉ. योगेश सिंघल के बीच मुकाबला होगा। चुनाव में 1722 चिकित्सक मतदान करेंगे। अन्य पदों पर निर्विरोध चुनाव हो गया है।

चुनाव अधिकारी डॉ रविंद्र मोहन पचौरी और डॉ. ओपी यादव ने बताया कि मतदान सुबह 9 से शाम 6 बजे तक चलेगा। चिकित्सकों को आईएमए पंजीकरण संख्या और परिचय पत्र साथ लेकर आना होगा। देर शाम मतगणना कर निर्वाचित अध्यक्ष की घोषणा कर दी जाएगी। चुनाव की वीडियोग्राफी भी होगी। आईएमए अध्यक्ष डॉ. अनूप दीक्षित, पूर्व अध्यक्ष डाॅ. मुकेश गोयल और डॉ. राजीव उपाध्याय ने बताया कि उपाध्यक्ष पद पर डॉ. जितेंद्र चौधरी और डॉ. सीमा सिंह, कोषाध्यक्ष पद पर डॉ. मुकेश भारद्वाज, संयुक्त सचिव पद पर डॉ. अश्वनी यादव, डॉ. करण रावत, सांस्कृतिक सचिव पद पर डॉ. अमिता कुशवाहा, वैज्ञानिक सचिव के पद पर डॉ. दीप्तिमाला अग्रवाल , एडिटर के पद पर डॉ. अर्पिता सक्सेना और खेलकूद सचिव के पद पर डॉ. अशांक गुप्ता का निर्विरोध चुनाव हो गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *