आगरा में बिजली विभाग में बड़ा घपला सामने आया है। बाबू ने वेतन व एरियर के नाम पर दो करोड़ रुपये का घपला कर दिया। मामला उजागर होने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया। मामले मेंदो एक्सईएन समेत छह पर गाज गिरी है। 


Electricity department clerk committed fraud of two crores six suspended including XEN

फ्रॉड।
– फोटो : अमर उजाला नेटवर्क



विस्तार


आरोपी ने पिछले वेतन आयोग व अन्य एरियर दिखाकर मार्च 2024 से लेकर मई 2025 के बीच हर महीने खुद ही वेतन बनाने के दौरान बकाया दिखाकर अपने खाते में 1.18 करोड़ रुपये अतिरिक्त भुगतान करा लिया। इसी तरह उसने कार्यकारी सहायक पिंकी देवी को 64.51 लाख और सफाई कर्मी छिंगा को 34.57 लाख रुपये का भुगतान कराया था।

loader

Trending Videos

वेतन बनाने वाले बाबू के दो करोड़ का घपला करने के मामले में दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (डीवीवीएनएल) के प्रबंध निदेशक नितीश कुमार ने बड़ी कार्रवाई की है। घपले को पकड़ने में नाकाम रहे आगरा जोन के तत्कालीन अधिशासी अभियंता रविंद्र कुमार सिंह और विजय प्रकाश को एमडी ने मुख्य अभियंता वितरण आगरा की संस्तुति पर निलंबित कर दिया है। घपला करने वाले बाबू को निलंबित कर विभाग ने कमला नगर थाने में तहरीर दी है। मामले में अब तक छह पर गाज गिर चुकी है।

 

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *