संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 15 Dec 2024 12:28 AM IST
खबर वहीं जो सत्य हो©
{“_id”:”675dd543186f829c69018cc4″,”slug”:”electricity-production-starts-from-ntpcs-third-unit-raebareli-news-c-101-1-slko1032-124185-2024-12-15″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Lucknow News: एनटीपीसी की तीसरी यूनिट से बिजली उत्पादन शुरू”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 15 Dec 2024 12:28 AM IST

ऊंचाहार (रायबरेली)। बॉयलर के ट्यूब में रिसाव के चलते बंद हुई एनटीपीसी की तीसरी यूनिट शनिवार दोपहर चालू कर दी गई है। यूनिट चालू होने से परियोजना में बिजली उत्पादन बढ़ गया है। परियोजना में 1550 मेगावाट बिजली उत्पादन के लिए छह यूनिटें लगी हैं। इसमें पांच यूनिटें 210 -210 मेगावाट व छठवीं यूनिट 500 मेगावाट बिजली उत्पादन करती है।
बृहस्पतिवार सुबह 210 मेगावाट बिजली उत्पादन करने वाली तीसरी यूनिट के बॉयलर के ट्यूब में रिसाव हो गया था। इसके चलते यूनिट बंद हो गई थी। मरम्मत का काम शुक्रवार को चालू किया गया था। शनिवार दोपहर ट्यूब की मरम्मत के बाद यूनिट चालू की गई। परियोजना की जनसंपर्क अधिकारी कोमल शर्मा ने बताया कि यूनिट की तकनीक खामी दूर कर उसे चालू किया गया है। परियोजना कि सभी यूनिटें पूरी क्षमता से बिजली उत्पादन कर रही हैं।