{“_id”:”67084b42a32668aa100f30d4″,”slug”:”engineer-travelling-in-a-car-dies-after-being-hit-by-an-uncontrolled-scorpio-orai-news-c-224-1-ori1005-120868-2024-10-11″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: बेकाबू स्कार्पियो की टक्कर से \nकार सवार इंजीनियर की मौत”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

उरई। भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष लिखी स्कार्पियो ने इंजीनियर की कार में टक्कर मार दी। हादसे में इंजीनियर की मौत हो गई। उधर से निकल रहे डीएम-एसपी ने मेडिकल कालेज भिजवाया, वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

Trending Videos

वह बीमार दादी को देखने नोएडा से उरई आ रहे थे। तभी सीएनजी पंप के पास हादसा हो गया।

शहर कोतवाली क्षेत्र के जयपुरा के मूल निवासी नया पटेल में रहने वाले जितेंद्र सिंह (35) नोएड़ा में एक कंपनी में इंजीनियर थे। गुरुवार को वह अपनी बीमार दादी को देखने के लिए घर आ रहे थे। जैसे ही वह कुकरगांव के पास पहुंचे तो कार में सीएनजी डलवाने के लिए उन्होंने गाड़ी सीएनजी पंप में लगा दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सीएनजी भरवाने के बाद जैसे ही वह स्टेट हाईवे पर पहुंचे तभी सामने से आ रही भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष लिखी तेज रफ्तार स्कार्पियो ने उनकी कार में टक्कर मार दी। इससे कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद स्कार्पियो सवार मौके से भाग निकले।

इसी दौरान जालौन से लौट रहे डीएम राजेश कुमार पांडेय व एसपी डा. दुर्गेश कुमार ने भीड़ देख मौके पर पहुंचे और मेडिकल कालेज भिजवाया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाल अजय ब्रह्म तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच पड़ताल की जा रही है। भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अमिय त्रिपाठी ने बताया कि वह किसी काम के चलते शहर से बाहर हैं, उनके दोस्त गाड़ी लिए थे। उन्हें भी जानकारी मिली है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *