{“_id”:”6b09ce3b7a5cbe7d1d0e2741″,”slug”:”roads-will-be-constructed-in-three-villages-of-the-jalesar-area-at-a-cost-of-105-crore-etah-news-c-163-1-eta1014-160920-2026-11-28″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Etah News: जलेसर क्षेत्र के तीन गांवों में 1.05 करोड़ की लागत से बनेंगी सड़कें”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

जलेसर में सड़क के निर्माण कार्य का शुभारंभ करते विधायक। स्रोत स्वयं
जलेसर। विधानसभा क्षेत्र के तीन गांवों में 1.05 करोड़ रुपये की लागत से सड़क निर्माण कराया जाएगा। शुक्रवार (27 नवंबर) को विधायक संजीव दिवाकर ने फीता काटकर तीनों निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में क्षेत्र में विकास कार्य कराए जा रहे हैं। प्रत्येक गांव और हिस्से में बेहतर सड़क सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है।
विधायक ने बताया कि जलेसर-निधौली मार्ग से हसनगढ़ तक 15.88 लाख रुपये की लागत से 470 मीटर सड़क का निर्माण कराया जाएगा। पीलावृज से बुधैरा तक 52 लाख रुपये की लागत से 700 मीटर और मकसूदपुर में मुख्य मार्ग से हारून के घर तक 38 लाख रुपये की लागत से 460 मीटर सड़क बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि सड़कों के निर्माण से ग्रामीणों का आवागमन सुगम होगा और क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी। इस दौरान पूर्व जिला मंत्री रामजी लाल राजपूत, मंडल अध्यक्ष नूंहखास आशु ठाकुर, देहात प्रधान शीलू राजपूत, सोवरन नायक, मनोज नायक, मदारी राजपूत आदि मौजूद रहे।
