लखना-सिंडौस मार्ग पर सोमवार सुबह रोड किनारे पिता की किराने की दुकान पर गया एक वर्षीय मासूम खेलते-खेलते रोड पर पहुंच गया। इस दौरान ईंटों से भरी अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राली ने मासूम को कुचल दिया। गंभीर हालत में परिजन निजी अस्पताल के बाद गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां पहुंचने पर डॉक्टर ने मासूम को मृत घोषित कर दिया। इससे परिजनों में चीख-पुकार मच  गई।

कस्बा चकरनगर निवासी शनि गुप्ता की लखना-सिंडौस मार्ग पर किराने की दुकान है। सोमवार सुबह करीब 11 बजे उसका पुत्र शिवाय (10) घर के बाहर खेल रहा था। वह खेलते-खेलते पिता की किराने की दुकान पर पहुंच गया। इस दौरान वह रोड पर पहुंच गया। उधर से आ रही ईंटों से भरी अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे आया। ट्रैक्टर का आगे का पहिया शिवाय पैर के ऊपर से निकल गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के बाद लोग दौड़ पड़े। पिता गंभीर हालत में शिवाय को क्षेत्र के एक निजी डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे। यहां नाजुक हालत में उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे परिजनों में चीख-पुकार मच गई।  सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंच गई। यहां उन्होंने चालक समेत ट्रैक्टर-ट्राली को अपने कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष बलराम मिश्रा ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्राली समेत चालक को पकड़ लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज गया है। तहरीर मिलने पर ट्रैक्टर चालक व वाहन स्वामी पर कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें