इटावा जिले में सरायभूपत रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार को एक युवक और एक युवती के शव रेलवे पटरी के किनारे पड़े मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर स्थानीय पुलिस और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची
घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। युवक और युवती की उम्र करीब 22 से 23 वर्ष के बीच बताई जा रही है। दोनों की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई जा रही है।
