भरेह थाना क्षेत्र के हरौली बहादुर गांव में देवर-भाभी की मौत से सनसनी फैल गई। रविवार रात भाभी ने जहां घर के अंदर फंदा लगाकर जान दे दी। वहीं, सोमवार दोपहर देवर ने दहेज एक्ट में परिवार पर कार्रवाई के डर से घर के बाहर बबूल के पेड़ पर रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए। घटना के बाद गांव में कई तरह की चर्चाएं हो रही है, हालांकि कोई कुछ खुलकर नहीं बोल रहा है।
हरौली बहादुर निवासी तारा देवी (28) पत्नी टिंकू दोहरे रविवार रात करीब 10 बजे खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई थीं। देर रात लगभग 11 बजे उसने कच्चे मकान की छत की लकड़ी के सहारे फंदा लगा लिया। बर्तन गिरने का शोर सुनकर जब परिजन कमरे में पहुंचे तो उनका शव लटकता देख सभी के होश उड़ गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार के सभी लोग पोस्टमार्टम हाउस गए हुए थे। वहीं इस बीच भाभी की मौत के बारे में जानकर सोमवार दोपहर 12 बजे मृतका तारा के देवर अंकित गौतम (22) घर के बाहर बैठे पड़ोसियों से खेत पर जाने की बात कहकर घर से निकल गया था।