OnePlus Pad 4 Specifications: वनप्लस ने भारत में अपना लेटेस्ट टैबलेट OnePlus Pad 4 लॉन्च कर दिया है, जो अब आपको अमेजन, फ्लिपकार्ट और वनप्लस के आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स पर मिल जाएगा। कहा जा रहा है कि यह टैबलेट प्रीमियम सेगमेंट को टारगेट करता है और हाई -परफॉर्मेंस के साथ एआई फीचर्स का कॉम्बिनेशन ऑफर करता है।




OnePlus Pad 4 Launched: Features Snapdragon 8 Elite Gen 5 & 13,380mAh Battery

OnePlus Pad 4
– फोटो : oneplus.in


पावरफुल परफॉर्मेंस और डिस्प्ले

परफॉर्मेंस और डिस्प्ले की बात करें तो OnePlus Pad 4 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर दिया गया है, जो इसे मल्टीटास्किंग और गेमिंग के लिए बेहद सक्षम बनाता है। साथ ही इसमें 12GB तक की LPDDR5X RAM और 512GB तक की UFS 4.1 स्टोरेज दी गई है। टैबलेट में 13.2 इंच का 3.4K अल्ट्रा-क्लियर डिस्प्ले है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसके अलावा क्रायो-वेलोसिटी कूलिंग सिस्टम लंबे समय तक हाई परफॉर्मेंस बनाए रखने में मदद करता है।


OnePlus Pad 4 Launched: Features Snapdragon 8 Elite Gen 5 & 13,380mAh Battery

OnePlus Pad 4
– फोटो : oneplus.in


बैटरी और सॉफ्टवेयर

बैटरी तो एकदम जबरदस्त होने का दावा किया जा रहा है। डिवाइस को पावर देने के लिए 13,380mAh की विशाल बैटरी है, जो 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग के साथ आती है। वहीं, सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह एंड्रॉयड 16 पर आधारित OxygenOS 16 पर चलता है। कहा जा रहा है कि यह सेटअप इसे लंबे समय तक बिना रुकावट इस्तेमाल के लिए तैयार करता है।


OnePlus Pad 4 Launched: Features Snapdragon 8 Elite Gen 5 & 13,380mAh Battery

OnePlus Pad 4
– फोटो : oneplus.in


शानदार AI फीचर्स जो बनाते हैं इसे खास

वनप्लस में इस टैबलेट में कई स्मार्ट AI टूल्स दिए हैं। जैसे एआई प्रिंटर, एआई राइटर, एआई रिकॉर्डर और एआई समरी। ये फीचर्स स्टूडेंट्स, प्रोफेशनल्स और क्रिएटिव यूजर्स के लिए काफी उपयोगी माने जा रहे हैं।

इसके अलावा इसमें एंटरटेनमेंट और एक्सेसरीज के लिए भी शानदार विकल्प दिए हैं। जैसे की मनोरंजन के लिए इसमें आठ स्पीकर वाला Hi-Fi सेटअप और स्पेशियल ऑडियो सपोर्ट है। खास बात यह है कि स्केचिंग के लिए OnePlus Stylo Pro (16,000 प्रेशर लेवल) भी है, जो वर्तमान में फ्री मिल रहा है। कहा जा रहा है कि जल्द ही इसका स्मार्ट कीबोर्ड भी लॉन्च होगा, जो इसे लैपटॉप जैसा अनुभव देगा। 


OnePlus Pad 4 Launched: Features Snapdragon 8 Elite Gen 5 & 13,380mAh Battery

OnePlus Pad 4
– फोटो : oneplus.in


फोन से शेयर कर सकेंगे नेटवर्क

यहां ध्यान देने वाली बात है कि इसमें SIM कार्ड स्लॉट नहीं है, लेकिन फोन से नेटवर्क शेयर किया जा सकता है। अक्सर प्रीमियम टैबलेट्स में लोगों को सिम स्लॉट की कमी खलती है, और OnePlus Pad 4 में भी सिम स्लॉट नहीं दिया गया है। लेकिन इसमें लोगों को यह परेशानी नहीं होगी, क्योंकि वनप्लस ने इसे अपने इकोसिस्टम से जोड़कर हल किया है। आप अपने वनप्लस फोन को टैबलेट के साथ पेयर करके आसानी से नेटवर्क शेयर कर सकते हैं। अगर आप कॉलिंग से ज्यादा स्केचिंग, एडिटिंग और हाई-एंड गेमिंग को प्राथमिकता देते हैं, तो फ्री स्टाइल प्रो के साथ यह डील इस प्राइस रेंज में मौजूद अन्य एंड्रॉयड  टैबलेट्स को कड़ी टक्कर देती है।




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें