इकदिल। कस्बे के मुख्य बाजार में अतिक्रमण की समस्या को लेकर नगर पंचायत प्रशासन ने 29 सितंबर से अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने की घोषणा की थी। कस्बे के लोगों को उम्मीद थी कि नगर पंचायत के अभियान से उन्हें जाम की समस्या से निजात मिल जाएगी, लेकिन नगर पंचायत की तय तारीख को बीते चार दिन बीत चुके हैं इसके बाद भी अभी तक अभियान शुरू नहीं हुआ है और लोग जाम की समस्या से जूझ रहे हैं।


मुख्य बाजार में सड़क के दोनों ओर सामान और ठेले खड़े रहने से रास्ता संकरा हो गया है। वाहनों की आवाजाही के दौरान आए दिन जाम की स्थिति बन जाती है। बाजार आने वाले लोगों को जाम में फंसने के साथ पैदल निकलने में भी दिक्कत होती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अतिक्रमण हटाने को लेकर कई बार शिकायत की जा चुकी है। इसके बावजूद कार्रवाई नहीं होने से अतिक्रमण करने वालों के हौसले बढ़ रहे हैं।

अधिशासी अधिकारी सुचेता अरोड़ा ने 29 सितंबर को पुलिस प्रशासन के साथ अभियान चलाने की जानकारी दी थी, लेकिन तीन अक्टूबर तक भी अभियान नहीं चल सका। अभियान को लेकर ईओ सुचेता अरोड़ा ने बताया कि 29 सितंबर को आचार संहिता लग जाने के कारण अतिक्रमण हटाने का अभियान नहीं चल सका। अब एसडीएम सदर से वार्ता कर जल्द ही अभियान चलाया जाएगा। अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई बहुत जल्द की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *