इटावा। उत्तर-मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल ने परिचालनिक कारणों से ट्रेन संख्या 04166 असरवा- प्रयागराज त्योहार स्पेशल ट्रेन के समय में परिवर्तन किया गया है। यह ट्रेन 29 अक्तूबर से हिम्मतनगर स्टेशन से 15 मिनट पहले संचालित की जाएगी। यह जानकारी उत्तर-मध्य रेलवे के सीपीआरओ डॉ. शिवम शर्मा ने दी।


उन्होंने बताया कि इस स्पेशल ट्रेन को पहले सुबह 10 बजकर 35 मिनट पर चलाया जा रहा था। 29 अक्तूबर से इसको संशोधित समय इस ट्रेन को 10 बजकर 20 मिनट पर चलाया जाएगा। यह ट्रेन इटावा जंक्शन पर सुबह 4 बजकर 54 मिनट पर आती थी। अब ये ट्रेन निर्धारित समय से पहले आएगी।

उन्होंने यात्रियों से अपील की है कि वह यात्रा से पूर्व ट्रेनों की सही जानकारी के लिए रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 अथवा एनटीईएस एप का उपयोग करें। इससे उन्हें ट्रेन पकड़ने में कोई असुविधा न हो। (संवाद)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें