मऊरानीपुर। नगर के बीचों-बीच से गुजरी सुखनई नदी में एक युवक शराब के नशे में गिर गया। उसे डूबता देख राहगीरों और स्थानीय निवासियों ने तुरंत नदी में छलांग लगा दी। कड़ी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित बाहर निकाला गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक अत्यधिक शराब के नशे में था और संतुलन खो बैठा था। घटना के बाद उसे तत्काल उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। उसकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है। स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। इस बचाव कार्य का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। संवाद




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *