लवेदी क्षेत्र के धर्मपुरा गांव में शुक्रवार दोपहर भोगनीपुर नहर में नहाने गई किशोरी डूब गई जबकि उसकी तीन सहेलियां डूबने से बच गईं। डूबी किशोरी की तलाश में ग्रामीणों, गोताखोरों के साथ एसडीआरएफ टीम भी जुटी है लेकिन अभी तक उसका कुछ पता नहीं चल सका। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए।

धर्मपुरा गांव निवासी नरेश राजपूत ने बताया कि उनकी बेटी उपासना (15), अपनी सहेलियों निधि (10), छाया (18), और दीक्षा (16) के साथ खेतों में कूड़ा डालने गई थी। वहां से वे सभी भोगनीपुर नहर में नहाने चली गईं। नहर में पानी का बहाव तेज होने के कारण उपासना डूबने लगी अन्य सहेलियां भी उसे बचाने के चक्कर में पानी के अंदर चली गईं। उसी दौरान गांव के ओमकार सिंह ने किशोरियों को डूबते हुए देख लिया।

उन्होंने निधि, छाया व दीक्षा को बाहर निकाल लिया लेकिन उपासना पानी के अंदर चली गई। सूचना मिलते ही गांव के लोग वहां पहुंचे और रस्सियों की मदद से उपासना की तलाश शुरू कर दी। प्रभारी निरीक्षक लवेदी अनिल विश्वकर्मा घटना स्थल पर पहुंचे और एसडीआरएफ की टीम को भी बुला लिया। उन्होंने बताया कि उपासना की तलाश की जा रही है लेकिन अभी तक उसका कुछ पता नहीं चल सका है। लापता उपासना तीन बहनों में दूसरे नंबर की थी। उसकी बड़ी बहन मोहिनी की शादी हो चुकी है और एक छोटी बहन नैना है। उसका एक भाई कन्हैयालाल भी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें