प्रेमजाल में फंसाकर शादीशुदा युवक ने युवती का शारीरिक शोषण किया। विरोध करने पर आरोपी ने युवती को पीटा और परिवार समेत जान से मारने की धमकी भी दी। युवती की तहरीर पर पुलिस ने मामले की प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर दी। इसमें बताया कि फक्कड़पुरा निवासी कृष्णा कुमार ने अविवाहित बताकर उससे प्रेम संबंध स्थापित किए और शादी का भरोसा देकर शारीरिक संबंध बनाएं।




युवती का कहना है कि बाद में उसे जानकारी मिली कि आरोपी पहले से विवाहित है। इस बात का पता चलने पर उसने आरोपी से दूरी बना ली जिससे नाराज होकर आरोपी ने उसके भाई समेत पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के अनुसार 28 मई को जब वह लाइब्रेरी जा रही थी तभी आरोपी बाइक से वहां पहुंच गया और शादी के लिए दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर उसने गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें