खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इटावा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष और पूर्ववर्ती सरकारों पर जमकर निशाना साधा। मंच पर पहुंचते ही उन्होंने ‘जय श्री राम’, ‘पवनसुत हनुमान की जय’, ‘वृंदावन बिहारी लाल की जय’ और ‘भारत माता की जय’ के उद्घोष के साथ अपने भाषण की शुरुआत की।

2 of 6
इटावा में योगी की जनसभा
– फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री ने कहा कि एक समय था जब इटावा के नाम पर लोगों में भय का माहौल रहता था, लेकिन आज स्थितियां पूरी तरह बदल चुकी हैं। अब इटावा के नौजवानों के सामने पहचान का कोई संकट नहीं है और जो सम्मान प्रदेश के अन्य जनपदों के निवासियों को मिलता है, वही सम्मान आज इटावा के लोगों को भी प्राप्त हो रहा है।

3 of 6
इटावा में योगी की जनसभा
– फोटो : amar ujala
डबल इंजन सरकार ने मिटाया पहचान का संकट, विपक्ष पर बोला हमला
संबोधन के दौरान सीएम योगी ने कहा कि इटावा से चुनाव जीतने वाले नेताओं ने ही यहां की जनता के सामने पहचान का संकट खड़ा कर दिया था। पिछली सरकारों के दौरान स्थिति यह थी कि दूसरे शहरों में इटावा के नाम पर लोगों को किराए के कमरे तक नहीं मिलते थे।

4 of 6
इटावा में योगी की जनसभा
– फोटो : amar ujala
निवेश के नाम पर सब कुछ नदारद था, क्योंकि उद्योगपति और व्यापारी कहते थे कि जहां आम इंसान खुद सुरक्षित नहीं है, वहां उनकी पूंजी कैसे सुरक्षित रहेगी। भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार ने जो वादा किया था, उसे पूरा करके दिखाया है और इटावा को उसकी खोई हुई गरिमा वापस लौटाई है।

5 of 6
इटावा में योगी की जनसभा
– फोटो : amar ujala
संगठित अपराध और सिंडिकेट पर करारा प्रहार
विपक्ष पर सीधा हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पुरानी सरकारों ने प्रदेश के हर जनपद को एक-एक माफिया दिया था और पूरे उत्तर प्रदेश को संगठित अपराध का गढ़ बना दिया था। उस दौर में राज्य की पहचान अराजकता और दंगों से जोड़ दी गई थी, जिससे स्थानीय कारीगर बेरोजगार हो गए।
