मंगलवार दोपहर सुनवर्षा के पास दुल्हन को विदा कराकर जा रही कार हाईवे पर खड़े कंटेनर में पीछे से जा घुसी। हादसे में दूल्हा-दुल्हन समेत पांच लोग घायल हो गए। गंभीर हालत होने पर दूल्हा-दुल्हन को जिला अस्पताल से सैफई रेफर किया गया है। पुलिस के मुताबिक पंजाब के जालंधर निवासी अखिलेश कुमार ने बेटे भोला की शादी जालौन के डमरूपुर गांव से तय की थी।

सोमवार को शादी होने के बाद भोला मंगलवार दोपहर दुल्हन की विदा कराकर पंजाब जा रहा थे। कार में अखिलेश कुमार (50) उनका बेटा भोला प्रसाद (25), बहू संध्या कुमारी (22), पुत्री किरन (13) तथा दामाद रोशन (28) थे। सुनबर्षा गांव के पास हाईवे पर खड़े कंटेनर में कार पीछे से जा घुसी।

हादसे की सूचना पर बकेवर थानाध्यक्ष विपिन कुमार मलिक, महेवा चौकी इंचार्ज रजनीश तिवारी मौके पर पहुंचे और कार में फंसे सभी लोगों को निकालकर सीएचसी महेवा में भर्ती कराया जहां से सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया लेकिन भोला और संध्या की हालत गंभीर होने पर उन्हें सैफई रेफर कर दिया गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार और कंटेनर को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करवा दिया। थानाध्यक्ष विपिन मलिक ने बताया कि परिजन ने कार चालक को झपकी आने से हादसा होने की बात कही है। जांच कर हाईवे किनारे कंटेनर चालक पर कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *